{"_id":"674ff022605f3c2529082f2b","slug":"cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-the-lock-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125525-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ताला तोड़ पार किया नकदी व आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ताला तोड़ पार किया नकदी व आभूषण
Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। रिश्तेदारी में गए युवक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख से अधिक के आभूषण व नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अभी प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी।
जहांगीरगंज के शहाबुद्दीनपुर में गिरैया बाजार से देवरिया बाजार जाने वाले रोड के बगल घर बनवाकर अविनाश गौड़ अपनी मां व बहन के साथ रहते हैं। वह परिवार के साथ गत दिवस आजमगढ़ रिश्तेदारी में गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए सोमवार रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ डाला और अंदर घुस गए। वहां रखा इनवर्टर व बैटरी के अलावा आलमारी तोड़ कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी, हार, सीकड़, झुमका, अंगूठी आदि करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान पार कर दिया।
मंगलवार सुबह अविनाश जब घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।