{"_id":"65c50d12e4ccebaf810b76f5","slug":"case-will-be-registered-against-dgm-and-employees-for-cutting-cable-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110575-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: केबल कटने में डीजीएम व कर्मियों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: केबल कटने में डीजीएम व कर्मियों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर लोरपुर के निकट अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त कर देने में निजी कार्यदायी संस्था के डीजीएम सहित अन्य कर्मियों पर केस दर्ज होगा। मरैला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने अकबरपुर कोतवाली में इसके लिए तहरीर दी है।
मालूम हो कि इन दिनों अकबरपुर वाराणसी रेलमार्ग पर रेललाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है। मंगलवार देर शाम लोरपुर फाटक के निकट अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मरैला उपकेंद्र से जुड़े चार फीडर शहजादपुर, गौहन्ना, गौरा व पीरपुर फोडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जिला जेल व कुछ निजी अस्पताल सहित अन्य उपभोक्ताओं की भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुर्की फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई थी। बुधवार दोपहर बाद बिजली कर्मचारियों ने गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी। इस बीच इसी मामले में बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर जेई अंकित राज ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि मनमाने ढंग से खोदाई किए जाने के चलते ही अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हुई। इससे लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। ऐसे में निजी कार्यदायी संस्था के डिप्टी जनरल मैनेजर व काम लगे संबंधित कर्मचारियों पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। (संवाद)