फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case will be on four including Kanungo and Pradhan

कानूनगो व प्रधान समेत चार पर होगा केस

Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Case will be on four including Kanungo and Pradhan
टांडा (अंबेडकरनगर)। वरासत दर्ज कराकर भूमि की बिक्री करने में कानूनगो टांडा सहित ग्राम प्रधान व चार अन्य लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश सीजेएम ने टांडा कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

वादी मोअज्जम हुसैन के मुताबिक उसके पिता जाहिद हुसैन व चाचा असद हुसैन की मृत्यु हो चुकी है। उनके निधन के बाद चल-अचल संपत्ति में बतौर वारिस उनका व उनके चाचा के पुत्र के नाम होने चाहिए थे। परंतु लेखपाल, कानूनगो टांडा, ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार आदि ने साजिश के तहत उसका नाम न चढ़ाकर सिर्फ सलीम अहमद के नाम पूरी वरासत करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित भूमि का बैनामा भी कर दिया गया। इसकी शिकायत टांडा कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण में आना पड़ा। सीजेएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि यदि आदेश मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed