फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case will be filed against school managers who did not send vehicles in elections

चुनाव में वाहन न भेजने वाले स्कूल प्रबंधकों पर दर्ज होगा केस

Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against school managers who did not send vehicles in elections
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में अपने वाहन लगाने से तीन दर्जन से अधिक विद्यालय प्रबंधकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इस पर अब एआरटीओ कार्यालय ने संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी से सभी नौ विकास खंडों के लिए वाहनों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। 28 अप्रैल को सभी नौ विकास खंड कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए लगभग 3500 छोटे-बड़े वाहनों को अधिग्रहीत किया गया था। इनमें स्कूली बसों के साथ निजी वाहन भी शामिल थे।
विज्ञापन

सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी कर कहा गया था कि वे 27 अप्रैल को पूर्वाह्न तक अपने वाहन जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर पहुुंचा दें। यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि निर्धारित समय पर वाहनों को नहीं भेजा गया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तमाम दिशा निर्देश के बावजूद लगभग तीन दर्जन विद्यालय प्रबंधकों ने वाहन भेजने से हाथ खड़े कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विद्यालयों के वाहन मंगलवार को भी हवाई पट्टी पर नहीं पहुंच सके। इसे निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करार देते हुए एआरटीओ कार्यालय ने संबंधित प्रबंधकों के विरुद्ध केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। एआरटीओ विष्णुदत्त मिश्र ने बताया कि उन प्रबंधकों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने वाहन नहीं भेजे हैं। ऐसे प्रबंधकों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।

ब्लॉकों में पहुंचे वाहन
28 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए मंगलवार से ही जिला मुख्यालय से संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर वाहनों के भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। आरआई बिपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सभी नौ ब्लॉकों में 300 बस, 100 ट्रक, 300 जीप, 250 मैजिक, 70 पिकअप भेजी गईं। 300 बसों की अभी भी जरूरत है। इसके लिए संबंधित बस मालिकों को नोटिस भेजी गई है। यदि उन्होंने नोटिस के बाद भी वाहन नहीं भेजे, तो उनके विरुद्ध भी केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed