{"_id":"67005f4fb197f14eb9011bf4","slug":"case-registered-against-five-including-two-middlemen-for-fraud-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122302-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो बिचौलियों समेत पांच पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो बिचौलियों समेत पांच पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी में केस
Sat, 05 Oct 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धोखाधड़ी कर करोड़ों की भूमि लाखों रुपये में लिखा लेने के मामले में पांच आरोपियों पर अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज हो गया है। जिला मुख्यालय से जुड़ा यह मामला कुछ सफेदपोशों की दखल के चलते बहुचर्चित हो गया था। प्रकरण सीएम दरबार भी पहुंचा था। अब केस दर्ज होने के साथ ही मामले में आरोपियों पर गुंडा एक्ट भी लगाए जाने की तैयारी है।
अमर उजाला ने इस मामले को सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। भूमि की खरीद व बिक्री को लेकर जिले में भोलेभाले लोगों को ठगने व धोखा देने के मामले इन दिनों तेजी से आगे आए हैं। इसमें अकबरपुर नगर के एक मामले ने काफी तूल पकड़ रखा है। बीते दिनों ऐसे ही एक मामले में एसटीएफ ने एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब शहजादपुर निवासी युवक अनमोल की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर सस्ती भूमि की जगह बेशकीमती भूमि लिखा लेने का केस दर्ज किया है।
अनमोल ने तहरीर में कहा कि मालीपुर थाना क्षेत्र के इटौरी निवासी बलवंत सिंह ने उससे फतेहपुर पकड़ी स्थित भूमि की बिक्री के लिए बात की। उसका स्टांप पेपर भी बनवाया। उसके खाते में 35 लाख रुपये भेज दिए। पांच दिन बाद बलवंत ने दो गवाहों बैजनाथ व सुरजीत तथा दो बिचौलियों रवि व कुलदीप को मिलाकर उससे नए कागजात पर यह कहकर हस्ताक्षर करा लिया कि कुछ हस्ताक्षर कम पड़ गए थे। वह कम पढ़ा लिखा है। बाद में पता चला कि गौहन्ना पर नेशनल हाईवे स्थित उसकी लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की भूमि धोखाधड़ी कर लिखा ली गई। आरोप लगाया कि उसने ऐसा करने को लेकर पूछताछ की तो उसे धमकी भी दी गई। पुलिस ने अब सभी पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले डीएम के निर्देश पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद अब यह केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों ने सभी पांच आरोपियों पर गुंडा एक्ट भी लगाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि इस तरह का कृत्य आपराधिक साजिश में आता है। लोगों को गुमराह कर उनकी संपत्ति हड़पना बड़ा अपराध है। ऐसे मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी तभी इस तरह के अपराध में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश जाएगा। पुलिस इस बीच सभी नामजद लोगों के बारे में यह पता लगाने में जुटी है कि उनके खिलाफ कोई और केस कहीं दर्ज है कि नहीं। सूत्रों का यह भी कहना है कि कहीं केस नहीं मिला तो गुंडा एक्ट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।