{"_id":"60675e348ebc3ed3075e7e5f","slug":"case-on-history-sheet-threatened-by-former-mla-ambedkar-nagar-news-lko5723962186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को धमकी में हिस्ट्रीशीटर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को धमकी में हिस्ट्रीशीटर पर केस
विज्ञापन
विद्युतनगर। पूर्व विधायक कुंवर अरुण को एक हिस्ट्रीशीटर की ओर से जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के मोजनपुर गांव में आलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे कुंवर अरुण का पैतृक निवास है। शिकायत के अनुसार बीती 31 मार्च की शाम लगभग सात बजे पूर्व विधायक बाइक से घर लौट रहे थे। वह गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचे ही थे कि इसी बीच वहां मौजूद अलीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने पूर्व विधायक को जबरन रोक लिया और अपने चार पहिया वाहन में बैठने को कहा। मना करने पर बदमाश पूर्व विधायक को गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन वाहन में बिठाने का प्रयास करने लगा।
इस पर पूर्व विधायक कुछ दूर पर मौजूद डायल 112 की टीम की तरफ भागे। बताया जाता है कि इसके बाद भी अभद्रता करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पूर्व विधायक आननफानन में अलीगंज थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अलीगंज मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुमार विश्वकर्मा के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत केस पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष यशवंत यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।