{"_id":"e5f06865f070dc8a6e4b25cef6c0eb2f","slug":"case-on-four-including-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार पर दर्ज हुआ केस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसोपुर बलहुवा निवासी प्रवीन मौर्य की पुत्री प्रीति मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह सकरावल निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी शिकायत किए जाने के बाद वह अपने पिता के साथ मायके चली आई।
विज्ञापन
वहां भी पहुंचकर उसे तरह तरह की धमकी दी गई। महिला ने पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राजकुमार के अलावा ससुर रामसुंदर, सास मालती व ननद कृष्णाकुमारी के विरुद्ध दहेज प्रताडना का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन