फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on eight including husband in dowry harassment

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीडन में पति सहित आठ पर केस

Fri, 28 Apr 2023 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Case on eight including husband in dowry harassment
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के फरीदपुर निवासी महिला ने आजमगढ़ जनपद निवासी अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। कहा कि उसे दहेज के लिए ससुरालीजनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे उसका ससुराल में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना में बताया कि उसका विवाह आजमगढ़ जनपद के पवई सबहदीपुर निवासी मोहम्मद उमर के साथ वर्ष 2017 में हुआ था। उसके पिता द्वारा मांग व क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया गया था। इसके बाद भी पति मोहम्मद उमर सहित ससुर अकलाख अहमद, सास रजिया खातून, जेठ नूर आलम, जेठानी, ननद शबनम व उम्मे कुलसुम के अलावा ननदोई शफीक उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज के रूप में चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही है। इस बीच उसके पति विदेश चले गए तो अन्य परिजन प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने मामले में केस दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की। महिला थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed