फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   case of violation of code of conduct on bsp district president

बसपा जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
case of violation of code of conduct on bsp district president
अंबेडकरनगर। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की शिवबाबा में आयोजित जनसभा में अनुमति से अधिक भीड़ एकत्र करने के मामले में बसपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा मैदान में शनिवार को बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

जनसभा समाप्त होने के बाद उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट टीम प्रभारी शेषनाथ वर्मा की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का केस बसपा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक के विरुद्ध दर्ज हो गया। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट टीम प्रभारी शेषनाथ वर्मा ने बताया कि जनसभा आयोजक व बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने जनसभा में तीन हजार लोगों के आने की अनुमति ली थी। जनसभा में इससे कहीं अधिक भीड़ थी। यह पूरी तरह से आचार संहिता उल्लंघन है। ऐसे में आयोजक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed