फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of gang rape on six senior marketing inspectors

छह वरिष्ठ मार्केटिंग निरीक्षकों पर गैंगरेप का केस

Sat, 26 Dec 2015 11:48 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

केस दर्ज होते ही यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/आफीसर्स एसोसियेशन ने शुक्रवार से मंडल स्तरीय हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि फर्जी आरोपों के तहत दबाव में दर्ज किया गया केस समाप्त न किया गया तो सोमवार 28 दिसंबर से पूरे प्रदेश में काम काज ठप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने चार दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी चाय की दुकान पर देर शाम खाद्य विभाग में तैनात छह वरिष्ठ इंस्पेक्टर आए व रात होने का हवाला देते हुए सभी ने उसे घर छोड़ने का दबाव बनाया। इसके बाद वाहन से अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सभी आरोपियों के विरुद्ध अहिरौली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के एक वरिष्ठ उच्चाधिकारी के निर्देश पर यह मामला पुलिस की प्रारंभिक जांच के बीच ही दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना सीओ भीटी को ही सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शुक्रवार को केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही यूपी फूड एवं सिविल इम्पलाइज इंस्पेक्टर्स/आफीसर्स एसोसियेशन ने समूचे फैजाबाद मंडल में हड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मनमाने ढंग से केस दर्ज किया है। इसे तत्काल वापस लिया जाए।

जिला मुख्यालय पर विभागीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक करोड़ रुपए से अधिक के गबन के आरोपी एक राइस मिलर की साजिश पर महिला ने यह आरोप लगाया है। शनिवार को संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट न लगाई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। सोमवार से पूरे प्रदेश में खाद्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल शुरू करेंगे।


इन पर दर्ज हुआ है केस
महिला की तहरीर पर सुल्तानपुर जिले में तैनात मार्केटिंग विभाग के वरिष्ठ इंस्पेक्टर ज्ञानचन्द्र वर्मा, बाराबंकी में तैनात सौरभ यादव, लखीमपुर खीरी में तैनात अर्जुन प्रसाद, सिद्घार्थनगर में तैनात राजेश कुमार, अंबेडकरनगर में तैनात हरिनाथ व आरके प्रसाद के विरुद्घ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed