{"_id":"01c801da29b89b23ae18a3dfedc8286b","slug":"case-of-dowry-harassment-on-three-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
जैमलपुर थाना महरुआ की रहने वाली पीड़िता का पति मंदबुद्धि का है। इससे उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान पीड़ित महिला अपने मायके रहने लगी थी। उसने न्यायालय में अपने ससुरालीजनों के विरुद्घ घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन
मुकदमे की जानकारी होने पर पीड़िता के ससुर व अन्य लोग उसके मायके जाकर समझा बुझाकर सुरक्षा का आश्वासन देकर 17 अप्रैल को घूरनपुर गांव ले आए। मायके लाने के बाद पीड़िता के ससुर राममिलन पुत्र प्रभु, देवर भुवन पुत्र राममिलन, देवरानी निर्जला पत्नी भुवन ने कमरे के अंदर बंद कर दिया तथा देवर ने पीड़िता के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाने में मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। इस पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।