फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of demanding extortion on four including mafia Ajay

माफिया अजय समेत चार पर रंगदारी मांगने का केस

Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case of demanding extortion on four including mafia Ajay
टांडा (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी परियोजना टांडा में कार्यरत एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर काम न करने देने व जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में तहरीर के आधार पर अलीगंज पुलिस ने माफिया अजय सिंह सिपाही समेत चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनटीपीसी टांडा में लालचंद्र शर्मा प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी काम कर रही है। वादी सोहनलाल अस्थायी निवासी मखदूमनगर, काली मंदिर ने बताया कि वह कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहा है। वह मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। बीती 28 मार्च की शाम वह सम्हरिया चौराहे पर स्थित शाह ढाबे पर बैठा था। इसी बीच माफिया अजय सिंह सिपाही, चंडी प्रसाद सिंह, विपिन तिवारी, शुभम सिंह आए और कहने लगे कि उसे यदि एनटीपीसी में काम करना है तो रंगदारी देनी पड़ेगी। रंगदारी न देने पर काम नहीं करने दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। इससे वह काफी भयभीत हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने कंपनी के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। बाद में अलीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में माफिया अजय सिपाही सहित कुल चार आरोपियों के विरुद्ध रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed