फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against 50 people who blocked the road by placing a dead body

Ambedkar Nagar News: शव रख सड़क जाम करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा

Thu, 02 Jan 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 50 people who blocked the road by placing a dead body
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नोएडा में मजदूर की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर कम्हरिया बसखारी मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने पांच को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नयागांव निवासी संतलाल (40) नोएडा में रहकर मजदूरी करते थे। 30 दिसंबर को वहीं उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। बुुधवार सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण भड़क गए और शव जहांगीरगंज कस्बा चौक में रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ आवागमन बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीण पुलिस पर केस नहीं दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाने लगे। साथ ही पीड़ित के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई जाने लगी। थानाध्यक्ष मजदूर की मौत नोएडा में होने का हवाला देते हुए वहीं एफआईआर दर्ज कराने की बात कहते रहे, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह व एसडीएम सुभाष सिंह पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। काफी देर तक बाद परिजन मजदूर के शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए, तब जाकर जाम खुल पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला नोएडा से संबंधित है। घरवालों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। नोएडा में एफआईआर कराने को कहा गया है। वहीं, जाम लगाने के मामले में बृहस्पतिवार को उप निरीक्षक दयाशंकर मिश्र की तहरीर पर योगेंद्र, मुन्ना, प्रदीप समेत 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

--------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के मिले निशान
उधर, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई। इसमें मृतक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान की पुष्टि हुई है। परिजनों का आरोप है कि नोएडा में जिस ठेकेदार के पास संतलाल काम करते थे, उसी से उनका चार दिन पूर्व विवाद हुआ था। ठेकेदार और उसके साथियों ने उनको मारा-पीटा था। गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed