{"_id":"5f5a64cc8ebc3e36ba2b52be","slug":"case-ambedkar-nagar-news-lko539513183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से दुर्व्यवहार में बार एसोसिएशन के मंत्री पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक से दुर्व्यवहार में बार एसोसिएशन के मंत्री पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के चिकित्सक से दुर्व्यवहार व गाली गलौज मामले में पुलिस ने बार एसोसिएशन अकबरपुर के मंत्री रमेश सिंह पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस बीच केस दर्ज होते ही अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर कहा है कि दर्ज मुकदमें को अविलंब वापस लिया जाए। मंत्री ने सिर्फ अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई थी।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अकबरपुर बार एसोसिएशन के मंत्री रमेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक दिन पहले कोविड-19 की रोकथाम में लगे चिकित्सकों के साथ अभद्रता की। एक चिकित्सक पर से हमला भी कर दिया, जिससे वे गिर पड़े। उन्हें चोट भी आई। इसे लेकर चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ में आक्रोश फैल गया था। स्वास्थ्य कर्मचारियों का आक्रोश थामने के लिए उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रकरण में केस दर्ज कराया जाएगा। इस बीच वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ मनोज गुप्त ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर कहा कि अकबरपुर के सैदपुर भितरी निवासी अधिवक्ता रमेश सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज करने के साथ ही सार्वजनिक, स्वास्थ्य, सुरक्षा व शालीनता आदि को प्रभावित किया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता के विरु़द्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस बीच अधिवक्ता पर केस दर्ज होते ही साथ ही अधिवक्ता भड़क उठे हैं। जनपद न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं ने केस दर्ज होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रमेश ने तो सिर्फ अव्यवस्थाओं का जिक्र किया था। इसी के चलते चिकित्सकों के द्वारा पेशबंदी की जा रही है। अविलंब केस वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन जलालपुर अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि चिकित्सक की तहरीर पर मंत्री रमेश सिंह पर दर्ज किया गया केस का कोई औचित्य ही नहीं बनता। इस तरह की मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जलालपुर बार एसोसिएशन जिले के अधिवक्ताओं के साथ है। भीटी व आलापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने भी अधिवक्ता रमेश पर केस दर्ज होने को लेकर नाराजगी का इजहार किया है।