{"_id":"c165c61cb9cc5274c111a3210c0e2256","slug":"case-against-sp-leader-on-beating-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मचारी की पिटाई में सपा नेता पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मचारी की पिटाई में सपा नेता पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवाना थाना क्षेत्र के कलुआ पारा गांव में एक मोबाइल टावर पर लंबे समय से बकाया चला आ रहा है। कई बार नोटिस दी गई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इंडस कंपनी के इस टावर पर लगभग दस लाख रुपये का बकाया चला आ रहा है।
विज्ञापन
इसी मामले में बिजली कर्मी गुरुवार को कनेक्शन काटने गए थे। आरोप है कि विद्युत कर्मियों की इस कार्रवाई का वहां मौजूद सपा के पूर्व जिला सचिव मंगल सिंह ने विरोध किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ लाइनमैन शिवकुमार यादव ने अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए लाइन काटने पर जोर दिया। इसके बाद सपा नेता ने शिवकुमार यादव व एक अन्य की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इससे कर्मचारी वापस लौट आए और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पूरे प्रकरण से पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद शिवकुमार की तरफ से बेवाना थाने में केस दर्ज करा दिया गया। एसपी पंकज ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।