फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   carelessness

लावारिश हैं महिलाएं, तो वार्ड के बाहर रख किया जा रहा इलाज

Sun, 22 Dec 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
carelessness
अंबेडकरनगर। लगभग दस दिन पूर्व लावारिस दशा में जिला अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं की देखभाल पूरी तरह भगवान भरोसे है। गलियारे में लगे बेड पर तीनों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड से बचने के लिए उन्हें मात्र एक-एक पतला कंबल दिया गया है जबकि भोजन देने के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई जा रही है। जिस बरामदे में उन्हें रखा गया है, वहां ठंडी हवा अंदर आती रहता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के गलियारे में लगे तीन बेड पर दस दिनों से भर्ती तीन महिलाओं की हालत अत्यंत दयनीय है। दस दिन पूर्व पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्थानों से लाकर लावारिस दशा में इन्हें भर्ती कराया था। उस समय उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने उन्हें गलियारे में लगे बेड पर भर्ती तो कर दिया लेकिन सुचारु रूप से देखभाल करने वाला कोई नहीं है। हाड़कंपाऊ ठंड में जब हर कोई ठिठुरने को मजबूर है तो ऐसे में खुले गलियारे में पड़ी इन महिलाओं को ठंड से बचने के लिए मात्र एक-एक पतला कंबल ही दिया गया है।
महिलाओं के अनुसार दिन तो किसी प्रकार बीत जाता है लेकिन रात ठिठुरते हुए गुजारनी पड़ती है। मानसिक रूप से कमजोर महिलाएं न तो अपना नाम बता पा रही हैं और न ही घर का पता।
रविवार को जब अमर उजाला टीम उनके बेड के बगल से गुजरी तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई।
उनके बेड के निकट खाने की थाली रखी हुई थी। उसमें सिर्फ चावल था और दाल के नाम पर मात्र पीला पानी। एक थाली से खाना चारों तरफ गिरा हुआ था।
जब उनमें से एक महिला से पूछा गया तो उसने बताया कि जो मिला था उसे खाकर पेट भर लिया। क्या खाया या फिर उन्हें प्रतिदिन खाने में क्या मिलता है, इसकी जानकारी वे नहीं दे सकीं। जब ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से बात की गई तो बताया गया कि महिलाओं का सुचारु इलाज चल रहा है।

सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि लगभग दस दिन पूर्व तीनों महिलाओं को पुलिस कर्मियों ने लावारिस दशा में भर्ती कराया था। वार्ड में जगह न होने के चलते उन्हें गलियारे में भर्ती करना पड़ा। तीनों की सुचारु रूप से देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed