फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car-riding miscreants looted the bike, police surrounded and caught him

Ambedkar Nagar News: कार सवार बदमाशों ने लूटी बाइक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants looted the bike, police surrounded and caught him
कटका पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक। बरामद इनोवा व बाइक।  
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र कटका में शुक्रवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में काम कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को कार सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। युवक लड़खड़ाकर गिरा, इसी बीच बदमाश उनकी बाइक गाड़ी में लादकर भाग निकले। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पकड़े जाने के डर से लुटेरे कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी पवन निषाद टेंट का काम करते हैं। शुक्रवार देर रात वह अपने साथी दुर्गेश के साथ अतरौलिया में काम कर वापस बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में अमोला बुजुर्ग के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया तो दोनों खींचकर पैदल ही ले जाने लगे। इसी बीच दुल्हपुर में एक सफेद रंग की एसयूवी कार चालक ने गाड़ी से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन व उनका साथी गिरकर चोटिल हो गए। कार से उतरे तीन बदमाश गाली-गलौज करते हुए बाइक को कार में लादकर भाग निकले। बदमाशों के जाते ही पीड़ित ने 112 पर फोन कर पूरी घटना की जानकारी। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पकड़े जाने के डर से बदमाश दुल्हपुर के पास कार व उसमें लदी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस ने कार चालक मोहन यादव निवासी खानपुर शुक्ला थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एसयूवी गाड़ी गोरखपुर के विवेक श्रीवास्तव की है, जिन्होंने मोहन यादव को गाड़ी चलाने के लिए दे रखी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार सवार सभी लोग नशे में धुत थे। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि चालक बुकिंग लेकर बरात में आया था। घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed