{"_id":"69a085f287fa37c11a0ec834","slug":"car-returning-from-wedding-procession-collides-with-dj-vehicle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-151592-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरात से लौट रही कार डीजे वाहन से टकराई, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरात से लौट रही कार डीजे वाहन से टकराई, पांच घायल
Thu, 26 Feb 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में शिवबाबा के निकट डीजे वाहन से टकराकर कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सम्मनपुर के अमौला निवासी रामअजोर (50) कटेहरी में रिश्तेदार की बरात में अपनी तीन बेटियों के साथ शामिल होने गए थे।
लौटते समय कार को चालक प्रिंस चला था। रामअजोर आगे बैठे थे। पीछे की सीट पर उनकी बेटियां पुष्पा, सोनम और श्रेया बैठी थीं। रात करीब एक बजे वापस लौटते समय शिवबाबा के निकट कार डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में सभी घायल हो गए। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद