फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car collided with divider, bride and groom injured

Ambedkar Nagar News: डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन घायल

Sat, 03 Jun 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Car collided with divider, bride and groom injured
जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल लोग।   -संवाद
चालक समेत चार अन्य को भी आईं गंभीर चोटें, दुल्हन व उसका देवर ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर मुजफ्फरनगर जा रही कार शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर नवीन सब्जी मंडी के निकट डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक, व दूल्हा-दुल्हन समेत सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुल्हन व उसके देवर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के नवीन मंडी सिझौली के निकट एनएच 128 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख पुकार के बीच वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में घायल मोहित (25), मंजीता (23), नेहा (17), दिव्यांशी (16), विशाल (26) व चालक राहुल (27) को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर विशाल व मंजीता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर के गदरियावां से मोहित की बरात थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के बाउली चौक लखनडीह निवासी जयंत्री के घर गई थी। जयंत्री की पुत्री मंजीता के साथ सात फेरे लेने के बाद शनिवार सुबह मंजीता की विदाई हुई। सभी लोग जहांगीरगंज से चलकर अकबरपुर पहुंचे ही थे कि तभी चालक को झपकी आ गई। इससे ही बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गम में बदलीं शा दी की खुशियां
बारात विदा करने के बाद जयंंत्री के घर में सबकुछ ठीक से निपट जाने को लेकर खुशी का माहौल था। जयंत्री व उसके परिवार के लोगों के चेहरे पर सुकून था। वैवाहिक आयोजन में आए सामानों को पहुंचाए जाने का काम चल रहा था। इसी बीच एक कॉल आई और खुशियां अचानक गम में बदल गईं। घटना की जानकारी होते ही दुल्हन के परिजन समेत गांव के अन्य लोग भी जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। जिला अस्पताल में सभी को घायल अवस्था में देख परिजनों की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed