फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car collide with tree, death of young man

पेड़ से भिड़ी बेकाबू कार, युवक की मौत

Thu, 20 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 20 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन

नगर से बसखारी मार्ग पर कर्बला कासिमपुर बाजार के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार चला रहा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे नगपुर सीएचसी भिजवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

विज्ञापन

      
थाना क्षेत्र जलालपुर के अशरफपुर मजगवां निवासी सुरेंद्रनाथ (44) पुत्र नागेंद्र शेखर मिश्र बुधवार को किसी काम से बसखारी गए थे। रात करीब 10 बजे वह अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि कासिमपुर कर्बला के निकट कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दूरदराज तक आवाज सुनाई पड़ी। देररात होने के बावजूद आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर देखा कि एक कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और चालक की सीट पर बैठा युवक बेसुध पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल एंबुलेंस व जलालपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को एंबुलेंस से नगपुर सीएचसी भिजवाया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। सुरेंद्र की मौत से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ तनवीर ने बताया कि तहरीर मिली तो केस दर्ज कर विवेचना तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed