फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cable bunch burnt due to short circuit, lights of two thousand people went off

शॉर्ट सर्किट से केबल बंच जला, दो हजार लोगोें की बत्ती गुल

Mon, 21 Jun 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cable bunch burnt due to short circuit, lights of two thousand people went off
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ले में सोमवार को सुबह अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से केबल बंच धू-धूकर जल गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर विद्युत आपूर्ति ठप की गई। बाद में विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर गड़बड़ी दूर करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। केबल जल जाने से दो हजार लोगों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। उधर, घटना से नागरिकों में नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि दो दिन पहले भी इसी प्रकार से केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लोगों ने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट पेवाड़ा मोहल्ला जाने वाले मार्ग पर सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब विद्युत खंभे पर पर लगे केबल बंच में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धू-धूकर जल रही केबल देख लोग घरों से बाहर निकल आए। तेजी से फैल रही आग को देखते हुए नागरिकों ने मामले की जानकारी विद्युत कर्मियों को दी।
विज्ञापन

आननफानन में विद्युत आपूर्ति ठप हुई, तो आग बुझ सकी। केबल के जलने से संबंधित क्षेत्र की लगभग दो हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मी गड़बड़ी दूर करने में जुट गए हैं। इस बीच अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजकर गड़बड़ी दूर करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed