{"_id":"5dfe5fe18ebc3e87bb5b5234","slug":"caa-ambedkar-nagar-news-lko49900494","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बजाए कानून के बारे में जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बजाए कानून के बारे में जानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बात करने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जलालपुर के करामतिया मदरसा में बैठक की। इसमें लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कानून के बारे में विधिवत जानकारी दी। कहा कि लोगों की जिम्मेदारी है कि पहले इसके बारे में ठीक समझ लें। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। सोशल मीडिया पर अफवाहे फैलाने वालों से दूर रहें। धारा 144 लागू है, इसके उल्लंघन से बचने की भी उन्होंने सलाह दिया। जिलाधिकारी के सामने बुनकर नेता नदीम अंसारी ने बुनकरों को फ्लैट रेट के तहत मिलने वाली बिजली की सुविधा बहाल करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आरोप लगाया कि बिल अदा करने के बाद भी बुनकरों का बकाया दिखाया जा रहा है। डीएम ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि लोगों को किसी प्रकार का विरोध करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कानून के बारे में जानकारी हासिल कर भ्रांतियां दूर कर लें। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ आरपी राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदुम्न सिंह, अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हाजी कमर हयात, कलाम, मौलाना नजीबुल्ला, मौलाना रईस हैदर, मौलाना जगम, हबीब अहमद, हाजी कौसर, खुर्शीद आदि मौजूद रहे।