फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bypass construction work limited to survey, how to get rid of jam

Ambedkar Nagar News: सर्वे तक सीमित बाईपास निर्माण का काम, कैसे मिले जाम से निजात

Sat, 11 Nov 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bypass construction work limited to survey, how to get rid of jam
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की कार्य योजना सर्वे तक ही सीमित है। आम जनता की मांग पर तीन बार बाईपास निर्माण के लिए सर्वे हुआ, लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके चलते जलालपुर नगर की 50 हजार की आबादी के साथ ही आम लोगों को रोज जाम के संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर को करीब पांच वर्ष से जाम से उबारने की कवायद चल रही है। जलालपुर नगर के पश्चिमी छोर से बाईपास निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब तक तीन बार सर्वे करा चुका है। नगर के पश्चिमी छोर से मैनपुर गांव के बगल से होते हुए जलालपुर मालीपुर मार्ग को पार करते हुए महम्मदपुर गांव के बाहर से होते हुए जमौली, लारपुर दक्षिण से निकलकर गौरा कमालपुर गांव तक बाईपास का निर्माण होना है।
विज्ञापन

यदि इस बाईपास का निर्माण हो जाए तो अकबरपुर, शाहगंज, आजमगढ़, बसखारी व आलापुर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को यदि नगर में आने की जरूरत नहीं तो वह बाईपास से अपने आगे के गंतव्य के लिए निकल जाएंगे। इससे नगर में आए दिन लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निवासी प्रतीक संजय कुमार, गोलू, पवन कुमार व शत्रुघ्न आदि का कहना है कि बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही है। त्योहार के वक्त शहर में जाम का संकट और विकराल रूप ले लेता है। इससे आवागमन में मुश्किल होती है। इससे जहां आम लोग परेशान होते हैं वहीं व्यापार पर भी असर पड़ता है। लोग शहर के अंदर खरीदारी करने से कतराते हैं। लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका प्रशासन को इस पर तेजी से पहल करने की जरूरत है।



भेजी गई है रिपोर्ट
जलालपुर में बाईपास निर्माण के लिए हुए सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है। शासन से जो भी निर्देश होगा उसके अनुरूप कार्य योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
- मृगेंद्र कुमार अनिल, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed