फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   By-election in Katehari, Akbarpur ahead in membership

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव कटेहरी में, सदस्यता में अकबरपुर आगे

Fri, 27 Sep 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
By-election in Katehari, Akbarpur ahead in membership
भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह का हुआ सम्मान।
अंबेडकरनगर।
विज्ञापन

भाजपा के सदस्यता अभियान ने गति पकड़ ली है। इसमें एक रोचक तथ्य उभरा है। उपचुनाव कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में है। लेकिन सदस्य बनाने में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र ने बाजी मारी है। इस बीच 11 हजार से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाकर पहला स्थान हासिल करने पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह का जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया।
बीते दो सितंबर से जिले में भाजपा के ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। पार्टी संगठन के हिसाब से कुल 98 जिलों में से 23वीं रैंक अंबेडकरनगर को मिली है। बृहस्पतिवार देर शाम सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई। इसमें पता चला कि कटेहरी विधानसभा में आगामी दिनों में उपचुनाव होने के बावजूद वहां सदस्यता अभियान में रुचि नहीं दिखी। तमाम जिम्मेदार ही ऑनलाइन सदस्य बनाने में सुस्त साबित हुए हैं। इसी के चलते अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र ने सर्वाधिक 33 हजार 42 सदस्य बनाए तो कटेहरी में 30 हजार 83 सदस्य बन पाए। जलालपुर में लगभग 28 हजार, टांडा में 22 हजार तो आलापुर में 19 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस बीच जिले में सर्वाधिक 11612 लोगों को ऑनलाइन सदस्य बनाए जाने पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह का प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय व एमएलसी हरिओम पांडेय ने तीन हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि जिले की उपलब्धि को और आगे तक ले जाया जाएगा। इस मौके पर सदस्यता अभियान संयोजक अमरेंद्रकांत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, विनय पांडेय व धीरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed