फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   By-election for one head and 68 member posts on 20

एक प्रधान व 68 सदस्य पदों के लिए उपचुनाव 20 को

Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
By-election for one head and 68 member posts on 20
अंबेडकरनगर। जिले में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिले के भियांव विकास खंड की ग्राम पंचायत रंडीला में जहां ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होना है, वहीं जिले के विभिन्न विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े 68 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 12 दिसंबर से जरूरी प्रक्रिया शुरू होगी। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिसूचना जारी करते हुए एक ग्राम प्रधान व 68 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 8 दिसंबर से शुरू कर दी जा रही है। 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर नाम निर्देशन पत्र शाम 4 बजे तक जमा होंगे। 13 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नाम वापसी की प्रक्रिया अपनायी जाएगी। इसके बाद प्रतीक आवंटन का कार्य शुरू होगा, जो कार्य समाप्ति तक चलेगा।
विज्ञापन

20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शुरू होगा, जो कार्य समाप्ति तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारी तेज करने के साथ ही सभी विकास खंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बीते दिनों चुनाव के बाद जिन ग्राम पंचायतों में किन्हीं कारणों से ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, उन पर यह चुनाव की प्रक्रिया अपनायी जाएगी। भियांव विकास खंड की ग्राम पंचायत रंडीला में महिला ग्राम प्रधान के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके अलावा अकबरपुर ब्लॉक में 12, कटेहरी में 3, जलालपुर में 8, जहांगीरगंज में 1, टांडा में 5, भियांव में 9, भीटी में 13, रामनगर में 17 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।

नामित हुए आरओ व एआरओ
जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल ने उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आरओ व एआरओ भी नामित कर दिया है। अकबरपुर ब्लॉक के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ल को निर्वाचन अधिकारी, अवर अभियंता लघु सिंचाई संजय को सहायक निर्वाचन अधिकारी, कटेहरी ब्लॉक के लिए जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी को निर्वाचन अधिकारी व सहकारिता के अरविंद पांडेय को सहायक निर्वाचन अधिकारी, भीटी में बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता लघु सिंचाई राजेन्द्र यादव को सहायक निर्वाचन अधिकारी, टांडा में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह को निर्वाचन अधिकारी, सहकारिता के आशीष कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। वहीं भियांव ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग अशोक कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी, जहांगीरगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया को निर्वाचन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी चंद्रभूषण को सहायक निर्वाचन अधिकारी व रामनगर में उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक को निर्वाचन अधिकारी एवं एडीओ देवेंद्र प्रताप को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आरक्षित निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नामित किया है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दुबे को आरक्षित निर्वाचन अधिकारी, एडीओ आईएसबी हरीशचन्द्र कौशिक व एडीओ अवनीश कुमार द्विवेदी को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed