फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Businessmen get 25 lakhs on death due to corona infection

कोरोना संक्रमण से मौत पर व्यापारियों को मिले 25 लाख

Sat, 29 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Businessmen get 25 lakhs on death due to corona infection
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी व एसपी से मुलाकात कर सीएम को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रमुख तौर से कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मरे व्यापारियों के आश्रितों को भी सरकार की तरफ से 25 लाख की आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग शामिल थी। इसके साथ ही व्यापारियों के बिजली बिल व बैंक ऋण के ब्याज को माफ किए जाने की मांग भी सीएम से की गयी।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते एक माह से अधिक समय से लागू लॉग डाउन ने व्यापारियों के समक्ष परिवार के भरण पोषण तक की गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। ऐसे में न सिर्फ उनका बिजली बिल माफ किया जाए, बल्कि जिन व्यापारियों ने बैंक से ऋण ले रखा है, उनका ब्याज भी माफ किया जाए। कोरोना संक्रमण के चलते जिन व्यापारियों की मौत हुई है, उनके परिवार को 25 लाख की सहायता राशि भी सरकार की तरफ से प्रदान की जाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में अंकित अग्रहरि, रवि अग्रहरि, संजय, विपिन इत्यादि ने शनिवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों की मुश्किलों को देखते हुए जीएसटी रिटर्न की तारीख आगे बढ़ाने और दुकानदारों पर लगाए जा रहे आर्थिक दंड को खत्म किए जाने की मांग की गयी। सभी व्यापारियों ने कहा कि यदि 31 के बाद लॉकडाउन बढ़ता है, तो सभी व्यापारियों कुछ शर्तों के साथ दुकानें खोलने की अनुमति भी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed