फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   businessman fierce due to not disclos the loot case

लूट का खुलासा न होने पर भड़के व्यापारी

Sun, 03 Jan 2016 10:22 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

रविवार शाम व्यापारमण्डल के सदस्यों ने शहजादपुर फौव्वारा तिराहे के निकट प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर घटना का पर्दाफाश न हुआ तो जनपद बंद कर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस बीच लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने शहजादपुर चौकी प्रभारी व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े नई सड़क स्थित यूनियन बैंक के सामने से एक बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े 37 लाख रुपये लूट लिए थे। लोगों में दहशत फैलाने के लिए छह चक्र हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश वहां से भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन


घटना ने समूचे जनपद को झकझोरकर रख दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर व्यवसाइयों में पुलिस प्रशासन के प्रति रविवार को आक्रोश भड़क उठा। अलग अलग व्यापारिक संगठनों के साथ ही बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, और प्रशासन को आम जनता के साथ मिलकर बड़ा आन्दोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

रविवार शाम उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापार मंडल एसोसियेशन जिलाध्यक्ष घनश्याम सोनी ने घटना का खुलासा न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, और कहा कि यदि जल्द ही घटना का समुचित खुलासा न हुआ तो संगठन बड़ा आन्दोलन छेड़ने को विवश होगा।

उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने कहा कि यदि पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई होती, बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होते। कहा कि यदि दो दिन के भीतर घटना का खुलासा न हुआ तो जनपद बंद कर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

व्यापार मंडल के समर्थन में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता भी रविवार को खड़े नजर आए। जिला संयोजक बजरंग दल बाबा रामशबद यादव व विहिप जिलाध्यक्ष रामआशीष मिश्र ने कहा कि व्यापारियों व आम जनता को साथ लेकर अब निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

पुलिस मामले में सिर्फ लीपापोती कर रही है। निर्दोषों को परेशान करने के अलावा अब तक उसके हाथ कोई खास उपलब्धि नहीं लग पायी है। वक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि यदि दो दिन के अंदर पुलिस ने खुलासा न किया तो जनपद बंद कर व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दीपक मद्धेशिया, शशांक शेखर व रवि आदि मौजूद रहे।


उधर लूट मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अजय सिंह ने शहजादपुर चौकी प्रभारी एजाज अहमद व एक सिपाही चन्द्रशेखर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed