{"_id":"633f17bfe2bd1821fe3ce767","slug":"businessman-dies-of-snakebite-ambedkar-nagar-news-lko651666151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सर्पदंश के शिकार नरियांव बावली चौक निवासी व्यवसायी की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय व्यापारियों ने एक निजी चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जतायी। इस बीच पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के नरियांव बावली चौक निवासी मटरू (21) के घर के सामने वाले हिस्से में किराने की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार रात दुकान के अंदर ही सो रहा था। इस बीच उसे सांप ने डंस लिया। परिजन आननफानन उसे बाजार के एक झोलाछाप के पास ले गए। काफी देर तक उसने उपचार किया लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
इसके बाद उसने कहीं और ले जाने को कह दिया। परिजन मटरू को लेकर बसखारी सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
मटरू की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे और झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया जाता है कि इसकी खबर लगते ही फर्जी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने किसी तरह समझा-बुझाकर नागरिकों का आक्रोश शांत कराया। बाद में जहांगीरगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।