फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Buses resume normal operations on all routes

Ambedkar Nagar News: सभी रूटों पर सामान्य ढंग से बसों का संचालन शुरू

Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Buses resume normal operations on all routes
अंबेडकरनगर। माघ मेला ड्यूटी के कारण प्रभावित रही रोडवेज बस सेवाएं सोमवार से सामान्य रूप से संचालित करनी शुरू कर दी गई हैँ। अकबरपुर डिपो से जिले के सभी प्रमुख रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को सहूलियत मिली। 10 बसें सुल्तानपुर व तीन बसें अयोध्या को स्थानांतरित होने के बाद वर्तमान में अकबरपुर डिपा में 106 बसों का बेड़ा है। इनमें से माघ मेले में 90 बसें लगा दी गई थी। जो 16 बसें शेष रह गई थीं, उनको अन्य रूटों पर संचालित किया गया था। ऐसे में आने- जाने के वाले यात्रियों को बसें नहीं मिल रही थीं। रविवार को मेला ड्यूटी और अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगी बसों को वापस रूटों पर बुला लिया गया है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि माघ मेले में लगाई गई सभी बसें वापस आ चुकी हैं। अब सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed