{"_id":"63bda42ba7808057a90e1a66","slug":"bus-stations-will-be-named-after-freedom-fighters-ambedkar-nagar-news-lko666020864","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेनानियों के नाम से होगा अकबरपुर व टांडा बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेनानियों के नाम से होगा अकबरपुर व टांडा बस स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर व टांडा बस स्टेशन की पहचान जल्द ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान न्योछावर कर देने वाले सेनानियों के नाम से होगी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के दौरान इसकी पहल परिवहन विभाग ने की है।
इसके लिए शहरवासियों से वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम सुझाए जाने का प्रस्ताव भी मांगा गया है। इसमें राजेसुल्तानपुर से कानपुर तक चलने वाली लंबी दूरी की सेवा से जुड़ी बसों पर भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम दर्ज होगा।
परिवहन विभाग ने आम लोगों से नाम सुझाए जाने का प्रस्ताव दस दिनों में कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। वैसे तो देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फेहरिस्त काफी लंबी है।
विज्ञापन
अकबरपुर व टांडा बस स्टेशन का नाम जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम रखा जाए उनमें समाजवाद के पुरोधा डॉ राममनोहर लोहिया, प्रियदर्शी डॉ गणेश कृष्ण जेटली, पूर्वांचल के गांधी जयराम वर्मा, वसुधा सिंह सहित कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नाम की चर्चा सर्वाधिक जोर पर है।
इस संबंध में एआरएम अकबरपुर डिपो विवेकानंद तिवारी ने बताया कि अकबरपुर व टांडा बस स्टेशन का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने आम लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
दस दिनों में प्राप्त होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की सूची को शासन की संस्तुति के लिए भेजा जाएगा। इसके आधार पर ही तय होगा कि कौन सा स्टेशन और लंबी दूरी की कौन सी बस किस स्वतंत्रता सेनानी के नाम से संचालित होगी।