फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus started for Vindhyachal and Baba Vishwanath Darshan

Ambedkar Nagar News: विंध्याचल और बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए बस शुरू

Wed, 09 Apr 2025 05:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bus started for Vindhyachal and Baba Vishwanath Darshan
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो ने श्रद्धालुओं के लिए बुधवार को एक बस का शुभारंभ किया है। सभासद आरती जायसवाल के गोसाईगंज स्थित आवास पर विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह, गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल और अकबरपुर एआएम हरिओम श्रीवास्तव की मौजूदगी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


यह बस शृंगि ऋषि आश्रम से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक चलेगी। इससे विंध्याचल और वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो सकेगा। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए बस की मांग की गई थी। श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए चलने वाली बस से गोसाईगंज, महबूबगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर के रास्ते वाराणसी तक 188 किमी का सफर आसानी से तय होगा। इस बस का ठहराव 24 से ज्यादा स्थानों पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed