फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Burning of effigy of Ravana

रावण के पुतले का जगह-जगह दहन

Thu, 06 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Burning of effigy of Ravana
अंबेडकरनगर। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले में जैसे ही आग लगी, प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इससे पहले विभिन्न रामलीला समितियों ने राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया। इसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। बारी-बारी से रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में दशहरा की धूम रही। कई जगहों पर मेले का आयोजन हुआ। बच्चे-बड़ों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। बारिश के चलते व्यवधान भी पड़ा लेकिन उल्लास फिर भी भरपूर रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड पर चल रही रामलीला का दशहरा के मौके पर समापन हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया। इसके बाद लगभग 20 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण वध होते ही समूचा माहौल भगवान श्रीराम व बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इसी तरह शहजादपुर रामलीला मैदान में भी परंपरा के अनुसार विजयदशमी के मौके पर राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। किछौछा रामलीला समिति ने दशहरा पर्व को उल्लास से मनाया। इसे देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ जुटी। राम-रावण युद्ध व पुतला दहन का कार्यक्रम लोगों को खूब भाया। मेले का भी दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में रामलीला समिति चौक ने विजयदशमी पर्व उल्लास से मनाया। राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया। रावण का वध होने के बाद रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ। धू-धू कर जलते पुतले के बीच हो रही आतिशबाजी का सभी ने खूब आनंद उठाया। दशहरा मेले के बाद भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई। इसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया और आरती उतारी।

मोहल्ला कश्मीरिया स्थित रेलवे स्टेशन मैदान में श्रीरामकृष्ण लीला समिति ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। रावण का वध होते ही समूचा मैदान श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके बाद परिसर में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस पल को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए टांडा व अलीगंज पुलिस टीम के साथ ही एसडीएम पंकज वर्मा व सीओ संतोष कुमार जुटे रहे। भीटी, जलालपुर व आलापुर क्षेत्रों में भी दशहरा का पर्व उल्लास से मना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed