फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozers run on illegal shops on cemetery land

Ambedkar Nagar News: कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Tue, 08 Apr 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal shops on cemetery land
किछौछा अशरफपुर में जेसीबी से ध्वस्त की जा रहीं दुकानें।
बसखारी (अंबेडकरनगर) । नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा ने प्रशासन व पुलिस के सहयोग से कब्रिस्तान की भूमि पर वर्षों से अवैध रूप से बनीं अवैध दुकानों को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की कवायद चल रही थी। मंगलवार को कई थानों की पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में गाटा संख्या 709 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, जिसमें लगभग 200 दुकानदार अवैध रूप से अस्थायी दुकानें बनाकर वर्षों से संचालन करते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इन्हीं दुकानदारों को मोहरा बनाकर किराये के रूप में मोटी रकम वसूलते थे। मामले में किछौछा निवासी रईस अहमद ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल की थी। साथ राजस्व विभाग में प्रत्येक शिकायत पोर्टल पर दो दर्जन से अधिक शिकायती प्रार्थना पत्र दिए थे।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश और शिकायती प्रार्थनापत्र के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व नगर पंचायत ने मुहिम छेड़कर अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहले चिह्नित कर उनको नोटिस भेजवाया था। इसी के साथ मुनादी करवाकर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। मंगलवार को एसडीएम टांडा डाॅ. शशिशेखर के नेतृत्व में तहसीलदार निखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ईओ संजय जैसवार के साथ नगर पंचायत व राजस्व कर्मी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लेकर अन्य तमाम वाहनों से अतिक्रमण हटाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सुबह से ही दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। कई लोगों ने पहले ही दुकानें हटा ली थी। अधिकारियाें के पहुंचने के बाद जेसीबी चलाकर शेष सभी अवैध दुकानों को ध्वस्त कराया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह के साथ अन्य थानाध्यक्ष व पीएसी बल मौजूद रहीं।



पूर्व में हुआ था विवाद
बीते 27 जनवरी को कब्जा हटाने की सूचना देने पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ कुछ अतिक्रमणकारियों ने बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज देकर भगा दिया था। मामले में राजनीतिक तूल पकड़ने लगा था। जो प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था, लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने में कामयाब रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को हटवाने में लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।
एसडीएम टांडा डाॅ. शशिशेखर ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नियमानुसार अतिक्रमण हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed