फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozers run on encroachment, more than 55 illegal encroachments removed

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हटाए 55 से अधिक अवैध कब्जे

Wed, 27 Nov 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on encroachment, more than 55 illegal encroachments removed
अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम। 
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी अकबरपुर नगरपालिका परिषद ने विशेष अभियान चलाया। दोपहर बाद सड़क पर उतरी टीम ने 55 से अधिक पटरी पर कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाकर अवैध ढांचे को ध्वस्त किया। अतिक्रमण विरोधी टीम को अपनी तरफ आता देख कई लोगों ने तो अपने सामान व दुकानों को स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट से बस स्टेशन तक अतिक्रमण को लेकर अभियान चला तो इस दौरान दुकानदारों में हडकंप का मचा रहा। बस स्टेशन व बिजली कार्यालय के निकट लगभग 45 अवैध दुकानदारों को हटाया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट के निकट भी लगभग 10 दुकानदार पटरी पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए मिले। जिन लोगों ने टिन व जाली लगाकर अतिक्रमण कर रखा था उसे भी जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि अगर फिर से नाली के उपर दुकानें लगीं तो सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका ईओ बीना सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहजादपुर के नई सड़क पर अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को चले अभियान में कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, रवि उपाध्याय ,इसराइल, अनिल मिश्र व सत्यम अगहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed