फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozer will run on illegal occupation of public land

सार्वजनिक भूमि के अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on illegal occupation of public land
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र में बंजर, ग्रीन बेल्ट, चारागाह में दर्ज सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त बनाने के लिए जल्द ही प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। अवैध कब्जे में फंसी ऐसी जमीनों को चिह्नित करने के लिए 16 से 25 मई तक पूरे नगरीय क्षेत्र में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने एसडीएम सदर को पत्र भेजकर अवैध कब्जेदारी चिह्नित कराने के लिए राजस्व टीम उपलब्ध कराने को कहा है। गठित टीम द्वारा 25 मई तक सर्वे कार्य पूरा करने के बाद अतिक्रमण रोधी कार्रवाई होगी। इसमें कब्जामुक्त होने वाली जमीन पर शासन के निर्देशानुसार पार्क व खेल मैदान का निर्माण होगा।
विज्ञापन

तमसा नदी के तट पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए बीते दिनों ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चिन्हांकन का विशेष अभियान चला था। इसके बाद जलालपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर किए जाने वाले अतिक्रमण को चिह्नित करने का कार्य वर्तमान में चल रहा है। इसके साथ ही अब नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि का चिन्हांकन कर इसे अतिक्रमणमुक्त कराने का कार्य भी शुरू होगा। शासन के निर्देश पर ऐसी भूमि को कब्जा मुक्त बनाने की तैयारियां भी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे में फंसी ऐसी जमीन को चिह्नित करने का कार्य 16 से 25 मई तक चलेगा। इसके लिए राजस्व टीम की मदद से सर्वे कार्य कर अवैध कब्जे में फंसी जमीन को सूचीबद्ध कर अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई को विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्हांकन में लगेंगी चार टीमें
अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय से राजस्व टीम गठित करने के लिए पत्र मिला है। इसके तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सर्वे कार्य के लिए चार टीमें गठित की जाएंगी। इन टीमों के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी भी इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे।
पवन जायसवाल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed