{"_id":"674a13f738c2fa8f34014446","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-occupation-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125300-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Sat, 30 Nov 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर में अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम।
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण को लेकर चौथे दिन शुक्रवार को पहितीपुर मार्ग व नई सड़क पर चले अभियान में तीखी नोकझोंक के बीच 50 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के बाहर लगे टिनशेड को बुलडोजर से हटाकर जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। गांधी चौक पर अवैध तरीके से लगी फल की दुकानों को हटाया गया। बाहर सामान रखने वाले छह दुकानदारों का 3800 का चालान काटा गया।
शुक्रवार को नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम पहितीपुर मार्ग पर पहुंची तो कुछ दुकानदार अपने दुकानों के बाहर लगे टीन शेड को हटा लिए। कई लोगों ने नहीं हटाया। टीम ने जेसीबी मशीन से सड़क व नाले के उपर लगे टिनशेड के अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान जो भी टिनशेड निकले उन्हें जब्त कर लिया गया। टीम की कार्रवाई को देख कर कुछ लोग स्वयं ही हटाने लगे। इसके बाद अभियान चला रही टीम ने गांधी चौक के निकट अवैध तरीके से कब्जा किए फल विक्रेताओं को हटाया।
इस दौरान लगभग आधा दर्जन दुकानदार अपनी दुकान के बाहर पटरी पर सामान को रख कर कब्जा किए मिले। इन सभी पर लगभग 3800 रुपये का जुर्माना किया गया।