{"_id":"628d1799bf5f0d16f25b3158","slug":"bulldozer-roared-again-demolished-illegal-construction-ambedkar-nagar-news-lko632076228","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गरजा बुलडोजर, ढहाये अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गरजा बुलडोजर, ढहाये अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम मंगलवार को भी जोर शोर से चली। इस दौरान अतिक्रमण अभियान में बुलडोजर ठीक से गरजा। जिलाधिकारी की सख्ती के चलते शहजादपुर के जिन क्षेत्रों में शनिवार को भेदभाव के साथ अभियान संचालित हुआ था, वहां पर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बीच अतिक्रमण पर बिना किसी पक्षपात के बुलडोजर चला। इस दौरान अतिक्रमण के घेरे में आए सभी लोगों का कच्चा पक्का निर्माण ढहाया गया। इस दौरान लोहा मंडी से लेकर सराफा मंडी तथा सब्जी मंडी के तमाम पहुंच वाले व्यापारी टीम में मौजूद अफसरों से अवैध निर्माण हटाने के लिए मोहलत मांगते नजर आए लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी और तमाम कच्चे पक्के निर्माण ढहा दिए गये।
अतिक्रमण रोधी कार्रवाई में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी को संज्ञान में लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने बीते रविवार को अवकाश के बावजूद समूचे शहजादपुर का भ्रमण कर अभियान का जायजा लेकर अभियान में किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी दी थी। मंगलवार दोपहर बाद सीओ भीटी कृष्णकांत शुक्ल, तहसीलदार जेपी यादव तथा ईओ बीना सिंह के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाने के लिए शहजादपुर फौव्वारा तिराहा पहुंची।
टीम में शामिल बुलडोजर ने एक तरफ से अतिक्रमण को ढहाना व गिराना शुरू कर दिया। इसमें तमाम पहुंच वाले भी शामिल रहे। टीम ने किसी को भी नहीं बख्शा। किसी घर व दुकान के सामने नाली पर बना स्थाई निर्माण गिराया तो किसी का चबूतरा जमींदोज किया। घरों व दुकानों के बाहर लंबी दूरी तक टीनशेड व अन्य प्रकार के निर्माण भी बुलडोजर ने ढहा दिये। बुलडोजर चलते देख लोहा मंडी से लेकर सराफा मंडी व सब्जी मंडी के तमाम नागरिक, बड़े व्यापारी व अन्य पहुंच वाले लोग अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत मांगते दिखे।
विज्ञापन
भारी पड़ा जश्न मनाना
शहजादपुर के लोहा मंडी में 200 मीटर दूरी तक शनिवार को टीम ने एक फोन आने के बाद अभियान छोड़ दिया था। इसे लेकर लोहा मंडी के तमाम नागरिकों ने जश्न का इजहार किया था। वह सभी इस बात को लेकर ज्यादा खुश थे कि कुछ खास लोगों के ही अतिक्रमण हटाये गये, वहां भी मंगलवार को बुलडोजर खूब गरजा।
बदल गया बसखारी बाजार का नजारा
आम तौर पर ट्रैफिक जाम की परेशानी से जूझने वाले बसखारी बाजार का नजारा बुलडोजर चलने की चेतावनी मात्र से बदला दिखा। बीते सोमवार को ही अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मनोज कुमार सिंह व एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बाजार में भ्रमण कर चेतावनी दी थी कि लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें। इसका असर यह हुआ कि सोमवार देर रात तक तमाम नागरिक खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुटे नजर आए। मंगलवार सुबह तक तमाम दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों ने घरों के सामने लगे टीनशेड व अतिक्रमण को हटाने का कार्य जारी रखा। इसके चलते बसखारी बाजार के अलग अलग मार्गों पर नजारा पूरी तरह बदला दिखा। सालों से जिस बाजार में अतिक्रमण हटाना एक बड़ी चुनौती बना था वह सिर्फ बुलडोजर की धमक के खौफ से खाली हो गया।