फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozer again ran on Mafia Khan Mubarak's property

अंबेडकरनगर : माफिया खान मुबारक की संपत्ति पर फिर चला बुलडोजर

Tue, 13 Jul 2021 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 13 Jul 2021 11:43 PM IST
सार

पुलिस ने उसके जीजा मोहम्मद उमर के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित निजी गैराज और एक कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया जो लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध ढंग से बना था।

विज्ञापन
Bulldozer again ran on Mafia Khan Mubarak's property
खान मुबारक के रिश्तेदार के घर को जेसीबी से जमींदोज करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसखारी (अंबेडकरनगर) में जनपद पुलिस ने प्रदेश के टॉप टेन बदमाश माफिया खान मुबारक की काली कमाई पर मंगलवार को फिर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने उसके जीजा मोहम्मद उमर के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित निजी गैराज और एक कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया जो लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध ढंग से बना था। हंसवर मुख्य मार्ग के किनारे इस संपत्ति की कुल कीमत प्रशासन ने लगभग 50 लाख रुपये आंकी है। उधर, हंसवर थाना क्षेत्र में उमर के नाम से बने 70 लाख रुपये लागत वाले व्यावसायिक और आवासीय भवन को कुर्क कर लिया गया। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव निवासी प्रदेश के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल माफिया सरगना खान मुबारक के नेटवर्क को तोड़ने और उसकी काली कमाई से बनाई संपत्ति को ध्वस्त करने की दिशा में जनपद पुलिस मंगलवार को फिर आगे आई। पुलिस ने पूरा ब्यौरा एकत्र कर लिया था कि खान मुबारक की ओर से डरा धमकाकर वसूले गए पैसों से ही उसके जीजा बसखारी थाना क्षेत्र के मकोइया निवासी मोहम्मद उमर ने एक गैराज और एक कमरा मकोइया में ही बनवा रखा है। गैराज और कमरा हंसवर से बसखारी मुख्य मार्ग पर स्थित था।
विज्ञापन


जांच में यह भी पाया गया कि दोनों भवन लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बने थे। ऐसे में पुलिस ने पहले गैंगेस्टर एक्ट के तहत गैराज और कमरे को कुर्क किया। इसके बाद एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक, सीओ अकबरपुर अशोक कुमार सिंह, एसओ हंसवर प्रदीप सिंह और एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी की टीम ने निर्माण को जेसीबी आदि से ध्वस्त करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर समूचे इलाके में हड़कंप का माहौल रहा। चूंकि भवन मुख्य मार्ग के ठीक किनारे था, इसलिए कार्रवाई के दौरान मार्ग पर यातायात रोक दिया गया था। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उमर के ही नाम से हंसवर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर बाजार में एक संपत्ति का ब्यौरा पुलिस ने खंगाला तो पता चला कि यह संपत्ति खान मुबारक ने ही अपने अवैध ढंग से अर्जित पैसों के जरिए अपने जीजा के नाम से खरीदी थी। ऐसे में एसओ हंसवर प्रदीप सिंह मंगलवार को राजस्व टीम को लेकर हीरापुर बाजार पहुंच गए। वहां पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत उमर के नाम खरीदे गए लगभग 70 लाख कीमत के व्यावसायिक और आवासीय भवन को कुर्क करने की सूचना प्रसारित कराई। इसके बाद संबंधित भवन को कुर्क कर लिया गया।


एसपी लेते रहे पल-पल की जानकारी
एसपी आलोक प्रियदर्शी मंगलवार को माफिया की काली कमाई से बनी संपत्ति को ध्वस्त करने और कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान पल-पल की प्रगति प्राप्त करते रहे। उन्होंने टांडा और आलापुर पुलिस को सतर्क कर रखा था, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंच सके। कुछ-कुछ देर पर कभी वायरलेस सेट तो कभी मोबाइल के जरिये वे कार्रवाई और माहौल के बारे में जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed