फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BTC Semester Exam

बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए 706 परीक्षार्थी

Fri, 15 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
BTC Semester Exam
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को वर्ष 2017 सत्र के बीटीसी छात्र-छात्राओं की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। परीक्षा के दूसरे दिन तीन विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 715 छात्र छात्राओं को हिस्सा लेना था, लेकिन कुल नौ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। दूसरे दिन की परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में निपटी। शनिवार को अंतिम दिन भी परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में सात स्थानों पर बीटीसी 2017 के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित हुई। जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज को बनाया गया था। सुबह 10 बजे से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 9 बजे से ही परीक्षार्थी अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 439 परीक्षार्थियों के सापेेक्ष दो अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

कुल 437 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए छात्र छात्राओं को कुल 11 कक्षों में बिठाया गया था। इसके अलावा 28 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया। प्रवेश के समय ही छात्र छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। इसके अलावा बीएन इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर 376 के सापेक्ष 369 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। यहां पर कुल 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को कुल 8 कमरों में बिठाया गया था। नकल रोकने के लिए 20 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगायी गई थी। सुबह 10 बजे से शुरु हुई परीक्षा शाम 5 बजे तक चली। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में विज्ञान, दूसरी पाली में गणित व तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। शनिवार को अंतिम दिन परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed