{"_id":"69ecf658844ba8726d01412c","slug":"bsp-is-going-to-form-the-government-in-2027-vishwanath-pal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-155095-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में सरकार बनाने जा रही है बसपा : विश्वनाथ पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में सरकार बनाने जा रही है बसपा : विश्वनाथ पाल
विज्ञापन
जलालपुर के पैकौली बाजार में आंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को विचार मंच कार्यक्रम के दौरान उप
जलालपुर। क्षेत्र के पैकौली बाजार में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार मंच की ओर से विचार मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि लखनऊ में काशीराम की पुण्यतिथि पर हुए बड़े आयोजन और भीड़ को देखकर वर्तमान सरकार घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि बसपा 2027 में सरकार बनाने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से बनाए गए जिला और पार्कों के नाम को लेकर भी असहजता दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग काशीराम की पुण्यतिथि नहीं मनाते थे, अब ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदा पर रखे गए कई बेरोजगार युवाओं की नौकरी खतरे में है और कई को हटाया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि परीक्षा के बाद पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं की मेहनत प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में बसपा सरकार बनने जा रही है और 2007 की तरह सर्व समाज के समर्थन की स्थिति फिर बनने की बात कही। महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर से लेकर लोकसभा तक 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होना चाहिए। यूजीसी बिल पर उन्होंने कहा कि इसका विरोध नहीं होना चाहिए था और सरकार ने पहले जनता को सही जानकारी नहीं दी। इस दौरान अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर, मंडल कोऑर्डिनेटर रामनयन निर्दोष, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रताप सिंह, समीर चौधरी, विधानसभा प्रभारी अनिल वर्मा, रामराज गौतम, विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर व अन्य उपस्थित रहे।