फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP candidate Shabana and Bhim Army's Barkat filed papers

Ambedkar Nagar News: बसपा प्रत्याशी शबाना व भीम आर्मी के बरकत ने भरा परचा

Wed, 19 Apr 2023 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate Shabana and Bhim Army's Barkat filed papers
अंबेडकरनगर। निकाय चुुनाव में लगातार बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर से भाजपा का टिकट मांग रहीं प्रेमलता गिरि ने प्रत्याशियों की घोषणा होने से पहले निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन

इस बीच नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से पूर्व अध्यक्ष शबाना खातून ने बतौर बसपा प्रत्याशी तो अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भीम आर्मी प्रत्याशी बरकत अली ने पर्चा भरा। पांच अन्य प्रत्याशियों समेत कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे हैं। उधर सभासद पद के लिए 84 नामांकन हुए।
विज्ञापन

नामांकन का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, बगावती चेहरे लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले मंगलवार को सपा व बसपा से बगावत करते हुए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी नेताओं ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था तो वहीं बुधवार को भी भाजपा व बसपा में बगावती तेवर दिखे। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेत्री प्रेमलता गिरि ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। निराले अंदाज में नामांकन करने के लिए कुछ दूर तक वह घोड़े पर सवार होकर चलीं। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया। यहां अभी भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अनवर व उनके पुत्र शमशेर ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर से अध्यक्ष पद के लिए भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता बरकत अली ने एक सेट में अकबरपुर तहसील पहुंचकर पर्चा भरा। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं शबाना खातून ने बतौर बसपा प्रत्याशी अपना पर्चा भरा। पार्टी ने अभी यहां प्रत्याशी की घोषणा अधिकृत तौर पर नहीं की है लेकिन शबाना के पति बसपा नेता गौस अशरफ ने बताया कि उन्हें पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने का अधिकार पत्र मिल चुका है। उन्होंने इस अधिकार पत्र को नामांकन पत्र के साथ दाखिल भी कर दिया है। यहीं से एक अन्य प्रत्याशी नसरीन ने भी निर्दल के रूप में पर्चा भरा। नगर पालिका टांडा में अरविंद ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप मेें पर्चा भरा।
उधर नगर पालिका परिषद अकबरपुर में सभासद पद के लिए 17, टांडा में 21 में नामांकन हुए। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 13, इल्तिफातगंज में नौ, राजेसुल्तानपुर में सात व जहांगीरगंज में 17 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।

205 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
कंट्रोल रूम प्रभारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका अकबरपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए 36, टांडा में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए 27 व नगर पालिका जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए छह व सभासद पद के लिए 33 नामांकनपत्र लिए गए। इसी प्रकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए 29, इल्तिफातगंज में सभासद पद के लिए 26, राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए 25 व नगर पंचायत जहांगीरगंज में अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के लिए आठ नामांकनपत्रों की बिक्री हुई। ऐसे में सातों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 21 व सभासद पद के लिए 184 नामांकन पत्र लिए गए।


पहले सुंदरकांड, फिर किया नामांकन
भाजपा नेत्री प्रेमलता गिरि ने बुधवार को आलापुर तहसील पहुंचकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उनके साथ कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ राजेसुल्तानपुर के गोपालबाग में आयोजित सुंदरकांड में भाग लिया। इसके बाद वे पैदल ही कार्यकर्ताओं के साथ ब्रम्हबाबा स्थान तक गईं और वहां माथा टेका। विशेष बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय सिर पर रामायण लेकर चल रहे थे। नामांकन के बाद प्रेमलता ने कहा कि भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है। यदि समर्थन किया तो ठीक है अन्यथा निर्दल लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed