फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP

करोड़पती हैं बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा

Wed, 25 Sep 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
BSP
अंबेडकरनगर। बसपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाली डॉ. छाया वर्मा करोड़पती हैं। मंगलवार को नामांकन में दाखिल शपथपत्र के अनुसार 27 वर्षीया छाया ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से वर्ष 2018 में एमएस (ओपथालमोलोजी) की डिग्री हासिल की थी। उनके विरुद्ध कोई भी अपराध्ध दर्ज नहीं है। 1 लाख 25 हजार नगदी उनके पास है, जबकि उनके पति डॉ. सर्वेश चौधरी के पास 1 लाख की नगदी है। एकमात्र हुंडई इयान कार की मालकिन छाया के पास 10 ग्राम हीरा है, जबकि लगभग आधा किग्रा सोना है।
विज्ञापन

एक किग्रा चांदी के जेवरात भी उनके पास हैं। उनके पति के पास 5 ग्राम हीरा, जबकि 50 ग्राम सोने का आभूषण है। बसपा प्रत्याशी के पास कुल 89 लाख 30 हजार 346 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास 24 लाख 51 हजार 87 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें विभिन्न शेयर व फिक्स डिपॉजिट आदि शामिल हैं। बसपा प्रत्याशी के पास डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास 1 करोड़ की अचल संपत्ति है। शपथपत्र के अनुसार, छाया का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed