{"_id":"1bdc5008ddfe984f0a88c02c9b312065","slug":"bsf-shoulder-died-in-mortar-explosion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर्टार में विस्फोट से बीएसएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर्टार में विस्फोट से बीएसएफ जवान की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुरहुरपुर गांव निवासी लोलार्कमणि त्रिपाठी पुत्र शिवप्रसाद शुक्रवार बीएसएफ में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूूटी राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र अर्न्तगत किशनगढ़ में थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शुक्रवार को फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान मोर्टार में अचानक विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई। वे बीएसएफ की 161 वीं वाहिनी के जवान थे। चार भाइयों में दूसरे स्थान के लोलार्कमणि की नियुक्ति वर्ष 2003 में सिपाही के पद पर हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद से माता उर्मिला के अलावा पत्नी उत्तरा त्रिपाठी, बच्चे पीयूष 9 व आयुष 6 का रो रोकर बुराहाल है। घटना से क्षेत्र के लोगों में भी शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक पार्थिव शव रविवार दोपहर करीब गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन