फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Brush your teeth twice to protect them from diseases

Ambedkar Nagar News: दांतों को रोग से बचाने के लिए दो बार जरूर करें ब्रश

Fri, 14 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Brush your teeth twice to protect them from diseases
आलापुर सीएचसी में मरीजों की जांच करतीं चिकित्सक।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर में मुंह और दांतों की जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति यादव, डॉ. शिप्रा मौर्य और डॉ. पवन प्रजापति ने मरीजों की जांच की। साथ ही मुख और दंत रोगों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. जागृति ने बताया कि तंबाकू, सिगरेट का सेवन करने वाले अगर रोज दांत और मुंह की ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो वह कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ दांत और मसूड़े मुस्कान का आधार होते हैं। दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी को रोकने के लिए दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करना जरूरी है। दांतों के बीच की सफाई के लिए फ्लॉस या इंटर डेंटल ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। चिकित्सकों ने कहा कि दांतों की समस्याओं को रोकने के लिए समय-समय पर दंत चिकित्सा देखभाल लेनी चाहिए। इसके लिए दंत चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed