{"_id":"69178166030b31d8e409d1e8","slug":"brothers-prove-their-mettle-in-marathon-shreya-is-the-best-runner-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-145328-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मैराथन में सगे भाइयों ने मनवाया लोहा, श्रेया सर्वश्रेष्ठ धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मैराथन में सगे भाइयों ने मनवाया लोहा, श्रेया सर्वश्रेष्ठ धावक
Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
क्लीन एअर, ग्रीन एअर मैराथन में प्रतिभाग करते छात्र व विजेताओं को किया गया सम्मानित।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में शुक्रवार को क्लीन एअर, ग्रीन एअर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं इस मैराथन में शामिल हुए। पुरुष वर्ग में एक ही गांव के तीन धावकों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं, बालिका वर्ग में जलालपुर के बड़ेपुर की श्रेया ने सात किमी दौड़कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
रघुराजी देवी फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैराथन को रघुराजी देवी डालडा मिल परिसर से भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश मिश्रा और पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं अयोध्या रोड से होते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे, जहां प्रतिभागियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यहां से बच्चे फव्वारा तिराहा होते हुए नई सड़क शहजादपुर होते हुए जेके जेटली कॉलेज से लोहिया प्रतिमा होते हुए वापस तहसील तिराहे पर पहुंचे। इसके बाद बच्चों ने पटेल तिराहा पहुंचकर दौड़ समाप्त की।
बालक वर्ग में औसानपुर के प्रिंस यादव ने 22 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान पाया। इनके भाई कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर व इनके ही गांव के अभिषेक यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में श्रेया प्रथम, अमोली पट्टी की पायल द्वितीय व टांडा की प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000 रुपये दिए गए। द्वितीय स्थान के लिए सोलर इनवर्टर और बैटरी, तृतीय स्थान वालों को साइकिल दी गई। साथ ही 10वें स्थान तक आने वाले सभी प्रतिभागियों व स्टेडियम में आए कोच को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पराली न जलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, अयोध्या प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, विनय पांडेय, अवनीश तिवारी, रिंकू उपाध्याय, कमलेश तिवारी, उदय राज तिवारी, धर्मेंद्र राजभर, चंदन श्रीवास्तव, विजय शर्मा, कुलदीप पांडेय, शिवाकांत मास्टर और सिद्धनाथ तिवारी शामिल रहे।
पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विशेष रूप से पुलिस विभाग को सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।