फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bright sunshine came out, relief from cold

Ambedkar Nagar News: निकली चटख धूप, ठंड से मिली राहत

Fri, 17 Jan 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine came out, relief from cold
अकबरपुर के राजकीय उद्यान पार्क में धूप में झूले का आनंद लेते बच्चे।
अंबेडकरनगर। लगातार कई दिनों से पड़ रही ठंड ने शुक्रवार को लोगों को राहत दे दी। सुबह के समय हल्का कोहरा था और दिन में 10 बजे ही धूप खिल गई। चटख धूप निकलने से ठंड का प्रकोप काफी कम हो गया। बाजारों में रौनक देखी गई। लोगों के शरीर से कपड़ों का बोझ कम हो गया। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को बादल और कोहरा रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड की वजह से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर थे। लोगों के कपड़े तक भी नहीं सूख पा रहे थे। ऐसे में धूप निकलने के बाद लगभग हर घरों के छतों पर कपड़े आदि नजर आए। ठंड की वजह से सबसे अधिक परेशान तो बुजुर्ग व बच्चे थे। स्कूलों में छुट्टी के बाद भी बच्चे खेलकूद नहीं पा रहे थे। ऐसे में धूप निकली तो शहर से लेकर गांवों तक में बच्चे खेलते नजर आए तो बुजुर्ग भी धूप में बैठकर आनंद लेते दिखे। धूप निकली तो लोगों को राहत मिलने के साथ ही तापमान भी चढ़ गया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 2.4 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने व कोहरा रहने और पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed