फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bridges and culverts will be constructed at a cost of Rs 10.97 crore, villagers will get relief

Ambedkar Nagar News: 10.97 करोड़ से बनेंगे पुल-पुलिया, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Mon, 07 Jul 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bridges and culverts will be constructed at a cost of Rs 10.97 crore, villagers will get relief
जलालपुर के पिंडोरिया मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम आवागमन के लिए 10.97 करोड़ रुपये से पुल और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इससे करीब एक लाख की आबादी कर राहें आसान होंगी और गांवों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के समय टूटी सड़कें, जलमग्न रास्ते और खतरनाक नदी-नाले आवागमन में सबसे बड़ी चुनौती होते हैं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जिन गांवों में अब तक पक्के पुल या पुलिया नहीं हैं या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, वहां प्राथमिकता पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शासन के निर्देश पर हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन पुल या पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इस पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड की ओर से पांच विधानसभा क्षेत्रों में 12 पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें कई जर्जर हो चुके हैं तो कई सकरे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इनके निर्माण से विद्यालय जाने वाले बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा, कृषि उत्पादों की आसान ढुलाई से किसानों को लाभ होगा और एंबुलेंस, राशन और जरूरी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभावार चिह्नित पुल व पुलिया
कटेहरी में टांडा बरुआ जलाकी उतरेथू मार्ग के किमी तीन पर सकरी पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाएगा। टांडा के प्यारेपुर तेंदुआ भसड़ा मार्ग के नाले पर आरसीसी पुलिया, बेलहरी के मजरे किशुनपुर से चंदौली थिरुआ नाले पर आरसीसी पुलिया का निर्माण होगा।आलापुर क्षेत्र में बसखारी जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग के किमी छह पर नहर पर लघु सेतु की जगह बॉक्स कल्वर्ट बनेगा। चौधरीपुर बैरांव संपर्क मार्ग के किमी तीन पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण, रामनगर ब्लॉक के नगदही संपर्क मार्ग के किमी एक पर संकरी पुलिया के स्थान पर बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा। जलालपुर क्षेत्र में बाहापुर संपर्क मार्ग के किमी एक, पिंडोरिया संपर्क मार्ग के किमी एक व नेवादा बंदीपुर कटका सेमरा मार्ग के किमी सात पर बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा। अकबरपुर में संजरपुर डिहदीपुर से खानूपुर को जोड़ने के लिए अनउवा नाले, अकबरपुर चांदापट्टी देल्हूपुर मार्ग के किमी दो व किमी 12 पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण होगा।

मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण
विधानसभा क्षेत्रवार आवागमन सुलभ करने के लिए पुल-पुलिया निर्माण का प्रस्ताव शासन से मांगा गया है। इनका आगणन तैयार कर लिया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-अश्विनी कुमार, एक्सईएन निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed