फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bridge

माझा उल्टहवा में होगा मिनी पुल का निर्माण

Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bridge
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के माझा उल्टहवा ग्राम पंचायतवासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग ग्राम पंचायत में 62 लाख रुपये से पुलिया का निर्माण कराएगा। फिलहाल इस पुल निर्माण में आने वाले खर्च का भुगतान खनिज विभाग करेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने इसके लिए आवश्यक तैयार शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र का माझा उल्टहवा ग्राम पंचायत सरयू नदी के दूसरे छोर पर स्थित है। ऐसे में बाढ़ के दिनों में इस ग्राम पंचायत की करीब साढ़े तीन हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। न सिर्फ ग्राम पंचायत का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता है बल्कि एक दूसरे मजरों में भी आवागमन की मुसीबत हो जाती है। इससे ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन करने के लिए विवशता रहती है जो काफी जोखिम भरा रहता है। इस बार की बाढ़ ने भी माझा उल्टहवा के वाशिंदों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के बाबूराम का पूरा, रामसुभग का पूरा, दिलसेर का पूरा, जालिम का पूरा, प्रधान का पूरा, उसमा व गंगापुर आदि ग्रामीणों की मुश्किलों को देखते हुए विधायक टांडा संजू देवी ने बड़ी पहल की। बाढ़ के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने माझा उल्टहवा प्राथमिक विद्यालय के पास बड़ी पुलिया का निर्माण कराने की पहल की है। मौजूदा समय में वहां जल निकासी के लिए पुलिया बनी है, लेकिन उसकी ऊंचाई काफी कम है, और छोटी होने की वजह से वह बाढ़ के समय डूब जाती है। मौजूदा समय में पुलिया अत्यंत जर्जर भी हो चुकी है। इससे आवागमन में काफी दुश्वारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की इसी समस्या को देखते हुए विधायक संजू देवी ने शासन को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के पास पुलिया निर्माण कराने की मांग की थी। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक बजट बनाकर प्रेषित किया। पुलिया निर्माण में करीब 62 लाख रुपए का खर्च आएगा। पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड कराएगा, जबकि पैसे का भुगतान खनिज विभाग करेगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। उम्मीद है कि एक दो दिन में निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी।
शासन के निर्देश पर स्टीमेट भेज दिया है। उम्मीद है कि एक दो दिन में स्वीकृति मिल जाएगी। करीब 62 लाख रुपए खर्च कर पुलिया का निर्माण होगा।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed