{"_id":"629e38f57ada7106aa25508b","slug":"bride-furious-over-dowry-demand-refusing-to-leave-ambedkar-nagar-news-lko634021853","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पर भड़की दुल्हन, विदा होने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पर भड़की दुल्हन, विदा होने से इन्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में वैवाहिक आयोजन के दौरान दहेज की मांग पर वर पक्ष के अड़ने पर दुल्हन ने विदा होने से इन्कार कर दिया। विवाद को देखते हुए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
अहिरौली थाना क्षेत्र से बरात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर में आई थी। मखदूमपुर निवासी बृजलाल की पुत्री शिवकुमारी का विवाह था। बरातियों का जमकर आदर सत्कार हुआ। खुशी भरे माहौल में वैवाहिक आयोजन निपटने लगे। जयमाल आदि के बाद जब खिचड़ी कार्यक्रम शुरू हुआ, तो इस पर वर पक्ष ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि तिलक नहीं चढ़ाया गया है।
लड़की के पिता बृजलाल ने कहा कि उसने तो पहले ही बता दिया था कि उसके घर तिलक नहीं चढ़ाया जाता है। इसके बाद भी लड़का पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। बृजलाल का कहना है कि उसने किसी प्रकार से व्यवस्था कर 25 हजार रुपये लड़के के पिता के पैरों पर रख दिए, लेकिन इसके बाद भी वह टस से मस नहीं हुए। वे लगातार तिलक चढ़ाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बातचीत के दौरान लड़के के पिता ने कहा कि जो खर्च आया हो, वह ले लो और अब विदाई नहीं होगी। इस बीच वर पक्ष के रवैये को देखते हुए दुल्हन बनी शिवकुमारी ने विदा होने से इन्कार कर दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि लड़की पक्ष चार लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहा हैे, जो लड़का पक्ष पक्ष देने में असमर्थ था। यदि बात नहीं बनती है और लड़की पक्ष तहरीर देता है, तो कार्रवाई की जाएगी।