फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Brick-kiln businessmen upset due to rising inflation

बढ़ती महंगाई से ईंट-भट्ठा व्यवसायी परेशान

Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Brick-kiln businessmen upset due to rising inflation
अंबेडकरनगर। जनपद ईंट निर्माता समिति पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को अकबरपुर नगर में हुई, जिसमें बढ़ती महंगाई से परेशान ईंट-भट्ठा संचालकों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब ईंट-भट्ठा संचालन का कार्य बंद करने के लिए विवश हैं। भट्ठा का संचालन बंद करने के लिए नौ जुलाई से जिले में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने कहा कि आल इंडिया ईंट, टाइल्स एवं निर्माता फेडरेशन नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के आह्वान पर बैठक का आयोजन किया गया है। बताया कि जीएसटी की मार व बढ़ती महंगाई से अब ईंट-भट्ठे का संचालन कर पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जीएसटी एक प्रतिशत से बढ़ाकर पहले छह प्रतिशत फिर 12 प्रतिशत कर दी गई है। कोयले का रेट पिछले सीजन में आठ हजार रुपये टन था, जो अब 24 हजार रुपये टन पहुंच गया है। मजदूरी के दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इससे अब भट्ठे का संचालन हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा संचालन बंद करने के लिए जिले में नौ से 18 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। ईंट-भट्ठा व्यवसायी उत्तम चौधरी ने भट्ठा व्यवसायियों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि वे यदि एकजुट नहीं हुए तो उनकी आवाज नहीं सुनी जाएगी। इस मौके पर इसरार अहमद, अब्दुल सलाम, रक्षाराम राजभर, जंगबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed